विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - 2026

राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सादर आमंत्रण
प्रेरणा-उत्सव
आदरणीय 
जैसा कि आपको विदित होगा विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल के नेतृत्व में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा राजस्थान एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति के विशेष सहयोग एवं पदम ग्रूप, मुंबई के सौजन्य से राजस्थान में पहली बार प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था जिसमें राज्य के विभिन्न 70 परीक्षा केन्द्रों से लगभग 13000 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिये आवेदन किया था।
70 परीक्षा केन्द्रों से सीनियर और जुनियर वर्ग के लगभग 150 विद्यार्थियों का पुरस्कारों हेतु चयन किया गया है। राज्य स्तर, संभाग स्तर एवं परीक्षा केन्द्र स्तर पर लाखों रूपये के नकद पुरस्कार दिये जायेंगें।
इसी संदर्भ में दिनांक 5 जुलाई 2026 को जयपुर के दीप-स्मृति सभागार, टैगोर स्कूल, मानसरोवर में प्रातः 10.00 बजे से बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं समाज के सफल लोगों द्वारा उन्हें प्रेरित करने के लिये प्रेरणा-उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यह अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम होगा जिसमें समाज की शिक्षा, उद्योग, व्यापार, राजनीति, समाज सेवा एवं सरकारी क्षेत्र की विभिन्न हस्तियां भाग लेगी। 
इस आयोजन में पधार कर बच्चों की हौसला अफजाई करना हमारा फर्ज भी है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति समय पर जरूर दर्ज करवायें।
सादर
डॉ दिनेश कुमार जांगिड ‘सारंग’
परीक्षा संयोजक
एवं समस्त पदाधिकारी
अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा, प्रदेश सभा, राजस्थान


प्रेरणा-उत्सव 2026

विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल

समाज सेवा के लिए समर्पित

भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी डॉ दिनेश ‘सारंग’ द्वारा विश्वकर्मा युवा मित्रमंडल की स्थापना विश्वकर्मा समाज के युवाओं में तकनीकी कौशल के विकास के साथ साथ सामाजिक जुड़ाव एवं संस्कार उत्पन्न करने के उद्देश्य सेे की गई। मित्रमंडल देश भर के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे अपनी बात कह सके, अपने समाज की मदद कर सके और समाज से सहायता प्राप्त कर सके। सभी युवा सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेत रहे यही इस मित्रमंडल का लक्ष्य है।